जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर निर्गम मूल्य 414 रुपये से चार प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए। शेयर ने एनएसई और बीएसई दोनों पर 414 रुपये के निर्गम मूल्य से 4.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 396 रुपये पर कारोबार शुरू किया।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन नौ फरवरी को 18.50 गुना अभिदान मिला था। बेंगलुरु की इस कंपनी के आईपीओ में 462 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए।
इसके अलावा 26,08,629 इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) थी। इसके लिए मूल्य दायरा 393-414 रुपये प्रति शेयर था। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एंकर (बड़े) निवेशकों से छह फरवरी को 167 करोड़ रुपये जुटाए थे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News