किरण राव की निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज़’ का ट्रेलर मजेदार है। इससे उत्सुकता बढ़ी है कि निर्देशक किरण राव इस बार अपने दर्शकों के लिए क्या लाई हैं। ”डाउटवा” गाने को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसके बाद फिल्म के नए ‘सजनी’ गाने का दर्शक खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
‘सजनी…’ कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लापता लेडीज’ का दूसरा गाना है, जिसमें रोमांस और प्यार की झलक देखने मिली है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और संगीत राम संपत ने दिया है, जबकि दिव्यनिधि शर्मा ने गाने के बोल लिखे हैं। ‘सजनी…’ गाना एक सुंदर मेलोडी है, जो आपके दिल को छू जाएगी। यह गाना ‘प्यार’ की मीनिंग को बहुत ही अच्छे तरीके से बयां करता है।
जियो स्टूडियोज dh प्रस्तुति फिल्म ‘लापता लेडीज’ किरण राव की निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे की निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई के लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा ने लिखा है। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News