सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी उत्पादों के वितरण कारोबार से जुड़ी कंपनी राशि पेरिफेरल्स ने अपने 600 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 295-311 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
कंपनी के बयान के अनुसार, आईपीओ सात से नौ फरवरी तक खुलेगा। बड़े (एंकर) निवेशक छह फरवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों पेशकश पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल नहीं है।
आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News