शेयर बाजार नियामक सेबी ने ग्रेटेक्स शेयर ब्रोकिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दस्तावेज लौटा दिए हैं। इससे कंपनी के आईपीओ में देरी हो सकती है।
प्रस्तावित आईपीओ में 1.67 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाने थे और साथ ही इसमें 30.96 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल थी।
आईपीओ से अर्जित कोष का उपयोग पूंजीगत जरूरतों और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाना था।
कंपनी ने दिसंबर, 2023 में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे।
सेबी की वेबसाइट पर मंगलवार को बताया गया कि उसने 25 जनवरी को कंपनी के आईपीओ दस्तावेज लौटा दिए। बाजार नियामक ने हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया है।
इससे पहले सेबी ने इसी महीने स्टैलियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स के आईपीओ दस्तावेज भी लौटा दिए थे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News