दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है, देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है…😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति – जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति – समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी…😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो?
बच्चा- मम्मी-पापा लड़ रहे थे।
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए?
बच्चा- मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
टीचर- अस्पताल का क्या मतलब होता है?
संता- सर स्वर्ग की ओर जाने वाले रास्ते में जो टोल टैक्स आता है, उसे ही अस्पताल कहते हैं।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News