परीक्षा शुरू होने से पहले चिंटू अपने दोस्त बंटी को ज्ञान दे रहा था…
अगर परीक्षा में सवाल बहुत कठिन हो तो आंखें बंद करना,
गहरी सांस लेना और जोर से बोलना- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है,
इसलिए इसे अगले साल फिर पढ़ूंगा।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे….
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
दूसरा- अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पत्नी- अजी सुनते हो, क्या दो किलो मटर ले लूं?
पति ने कहा- हां हां, ले लो।
पत्नी- मैं तुम्हारी राय नहीं मांग रही हूं तुमसे पूछ रही हूं
कि इतने मटर छील लोगे या कम लूं😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
शराब पीकर गिरते-पड़ते घर पहुंचे पति से पत्नी की नोकझोंक…
पत्नी- जो आदमी शराब पीकर घर आए मुझे उससे कोई हमदर्दी नहीं।
पति- जिसको रोज शराब पीने को मिल जाए उसे तुम्हारी हमदर्दी की जरूरत ही नहीं है…😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News