एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा – तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला- तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
चिंटू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
सुसराल में पत्नी ने पहली बार बनाया खाना तो
पति- कैसा खाना बनाया है तुमने एक दम गोबर जैसा…..!
पत्नी- हे भगवान…..!
इस आदमी ने हर चीज चख रखी है!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
मेले में बहुत भीड़ थी…
एक साहब एक महिला से कहने लगे- माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला- इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब- दरअसल मेरी पत्नी खो गई है, वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News