संता का फोन लगातार बज रहा था…
बंता- क्या हुआ आज तेरे पास बहुत फोन आ रहे हैं…
अरे कुछ नहीं बस मैंने तो इतना लिखा था की टीवी की आवाज कम करने वाले रिमोट यहां मिलते हैं, लेकिन गलती से बीवी लिख गया…
बस तब से दीन-दुखियों के फोन की लाइन लग गई है…
मुझे भी चाहिए, मुझे भी चाहिए रिमोट…😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना…
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
लड़की ने फेसबुक पर लिखा- ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था, तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
बेटा- बापू मैं आपका बड़ा ध्यान रखता हूं
बापू- मुझे पता है पुत्तर
बेटा- बापू आपने बोला था ना कि 10वीं में पास होने पे तुझे बाइक दिलाऊंगा
बापू- हां कहा तो था
बेटे- लीजिए फिर पैसे बच गए आपके
बापू ने फिर लट्ठ से मार लगाई।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News