कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज असम में दूसरा दिन है। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने जोरहाट से अपनी यात्रा पर आगे के लिए रवाना हुए। गुरुवार रात को अपनी यात्रा का रूट बदलने के आरोप में जोरहाट में एक एफआईआर दर्ज हुई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को नगालैंड से चलकर आमगुरी, मरियनी होते हुए जोरहाट पहुंची थी। यहां के रंगदई मैदान पर उन्होंने रात बिताने के बाद शुक्रवार को माजुली की यात्रा पर रवाना हुए। राहुल गांधी ने जोरहाट के निमाती घाट से माजुली तक सजी नौका से यात्रा की। माजुली में राहुल गांधी शुक्रवार को सत्रों के सत्राधिकारों से बातचीत करेंगे और न्याय यात्रा के तहत आम आदमी की समस्याओं काे जानकारी लेंगे।
इसी बीच राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गुरुवार की रात जोरहाट में एक एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर अपनी यात्रा का तय रूट को बदलने का आरोप है। राहुल गांधी की यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा और कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी भी साथ हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News