प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) शाम छह बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का शुभारंभ करेंगे। साथ ही प्रसारण क्षेत्र से जुड़ी करीब 250 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास करेंगे।
तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष वीपी दुरईसामी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर उतर कर हेलिकॉप्टर से आईएनएस अड्यार जाएंगे और वहां से पल्लवन सलाई होते हुए नेहरू स्टेडियम जाएंगे।
पहली बार दक्षिण भारत में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। 19 जनवरी से 31 जनवरी तक इन खेलों की मेजबानी करने वाले तमिलनाडु के चार शहर चेन्नई, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और कोयंबटूर हैं। इस दौरान 5,600 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। इसमें 26 खेल विधाएं, 275 से अधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम और एक डेमो स्पोर्ट शामिल होंगे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News