भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार सुबह नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचकर प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्होंने यहां आकर गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरुगोबिंद सिंह जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सबकुछ आहूत कर दिया।
उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि देश के अंदर अमन, चैन, शांति और देश मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। गुरुगोविंद सिंह द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए समाज एवं देश को एकता और अखंडता से आगे बढ़ाएंगे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News