अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली भी राममय होती दिखाई दे रही है। भगवा झंडों के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित ‘मंदिर पुजारी उत्सव यात्रा की बाइक रैली के रूप में शुरुआत की गई। यात्रा में मंदिरों के करीब 5000 साधु-संत शामिल हुए।
बाइक रैली की शुरुआत पंडित पंत मार्ग से शुरू होकर गोल डाकखाना, बाबा खड़क सिंह मार्ग, हनुमान मंदिर, मिंटो रोड, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, दरियागंज, लाल किला, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आउटर रिंग रोड, तीस हजारी, झंडेवालान मंदिर, बिड़ला मंदिर फिर मंदिर मार्ग से तालकटोरा रोड होते हुए पंत मार्ग पर ही ये वापस खत्म होगी।
इस रैली में केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सासंद डा. हर्षवर्धन, मंदिर प्रकोष्ठ अध्यक्ष करनैल सिंह, और प्रदेश भाजपा पदाधिकारी योगेन्द्र चंदोलिया, सतीश गर्ग, लता गुप्ता, हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, इम्प्रीत सिंह और विक्रम मित्तल आदि भी सम्मिलित हुए।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News