काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है!
काका- हेल्लो कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा!
काका (खुश होकर)- कौन हैं आप?
लड़की – तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जायेंगे जुदा!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले – तुम सच में मुझसे शादी करोगी…?
लड़की – इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती…!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया…!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे…!
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला –
क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
आदमी शादी से पहले ‘गर्मजोशी’ में,
शादी के बाद कुछ दिनों तक ‘मदहोशी’ में,
और…
उसके बाद का पूरा जीवन
‘खामोशी’ में रहता है!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News