रश्मि गोविल सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की नई निदेशक (मानव संसाधन) होंगी।
सरकारी नियोक्ता सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की अधिसूचना के अनुसार इस पद के लिए उनके नाम की अनुशंसा की गई है।
अधिसूचना में बताया गया कि पीईएसबी ने इस पद के लिए आईओसी के पांच कर्मियों समेत कुल 11 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया और इसके बाद रश्मि गोविल को नियुक्त किया।
वह इस समय आईओसी में कार्यकारी निदेशक (एचआरडी एवं ईआर) हैं।
गोविल, रंजन कुमार महापात्र की जगह लेंगी। वह आईओसी में 1994 में शामिल हुईं थीं और लगभग तीन दशकों से कंपनी के साथ हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News