प्रभास की ”सालार” बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इतना ही नहीं फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। प्रभास की क्राइम थ्रिलर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ”सालार” ने रिलीज के आठवें दिन भी करोड़ों की कमाई की है।
”सालार” 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन 90.70 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। ”सालार” ने रिलीज के दूसरे दिन 56.35 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 62.05 करोड़ रुपये, चौथे दिन 46.30 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 24.90 करोड़ रुपये, छठे दिन 15.10 करोड़ रुपये और सातवें दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।
सैकनिलक की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ”सालार” ने रिलीज के आठवें दिन 10.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ”सालार” का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 318.23 करोड़ रुपये हो गया है। ”सालार” न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त मुनाफा कमा रही है। फिल्म को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ”सालार” का आंकड़ा 468.5 करोड़ पार हो गया है। जल्द ही फिल्म के 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News