कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर और मुंबई के बीच भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व करेंगे। ‘भारत न्याय यात्रा’ में 14 राज्यों में 6,200 किलोमीटर की पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी बिहार भी आयेंगे।
न्याय यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी मणिपुर से करेंगे। यात्रा एक तरह से पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत की ओर जायेगी। इसमें बिहार सहित कुल 14 राज्यों को राहुल गांधी पैदल लांघेगे। राहुल गांधी के भारत न्याय यात्रा पर निकले की चर्चा लम्बे समय से थी लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने बड़ा प्लान किया है अब राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा पर निकलेंगे, जो 20 मार्च तक चलेगी।14 राज्यों से गुजरने वाली यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत से देश के पश्चिमी हिस्से को जोड़ेगी।
इन राज्यों में होगी राहुल की पदयात्रा
भारत न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से जुड़ेंगे और उनके साथ बातचीत कर उनके मुद्दे और परेशानियां जानेंगे। इस यात्रा के जरिए लोकसभा चुनावों में अपनी ताकत बढ़ाने पर कांग्रेस पार्टी का जोर है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News