हरियाणवी गाना गोरा मुखड़ा रिलीज़ हो गया है। निर्माता रमेश भण्डारी एफएमडी हरियाणवी चैनल पर हरियाणवी गाना गोरा मुखड़ा रिलीज किया गया है।इस गाने को तरुण पंचाल ने गाया है,जिसका संगीत भी तरुण पंचाल ने ही कंपोज किया है। मेहर रिस्की के लिखे इस गाने पर सिम्मी डांस ग्रुप ने नृत्य परफॉर्मेंस दी है।
निर्माता रमेश भंडारी ने बताया कि वह हिंदुस्तान की लगभग हरेक भाषाओं में बेहतरीन गीत संगीत के पक्षधर हैं,और वह चाहते हैं कि हर जॉनर के लिए बेहतरीन गीत संगीत के साथ वह देश विदेश में फैले लाखों करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन कर सकें। इसी कड़ी में यह हरियाणवी गाना बनाया गया है।
इस गाने के बारे में कंपोजर,गायक तरुण पांचाल ने बताया कि यह ट्रेड मार्क हरियाणवी गाना में एक तड़का के समान है जिसमे एक खूबसूरत लड़की के सौंदर्य का वर्णन इस गाने के माध्यम से किया गया है। इस गाने में माधुर्य है जो युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल हुआ है। इस तरह के गानों के बनने से एक सकारात्मक माहौल बनता है और लोग बेहतरीन गाने बनाने के लिए प्रेरित होते हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News