बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस समय अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेटी देवी के साथ बिता रहे हैं। इस जोड़े ने हाल ही में अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाया। दोनों ने देवी के जन्मदिन के जश्न के लिए मालदीव को चुना और जन्मदिन के जश्न की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। ऐसे में बिपाशा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में पैपराजी बिपाशा से फाइटर के टीजर के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने बिपाशा से पूछा कि वह फिल्म ‘फाइटर’ के टीजर के बारे में क्या सोचती हैं, तो बिपाशा ने कहा कि इसमें हर कोई हॉट लग रहा है। करण बहुत हॉट हैं, वरना मैं उनसे शादी क्यों करती। इतना कहकर बिपाशा खुद पर हंसती हैं। सोशल मीडिया पर बिपाशा के इस वीडियो ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा है। इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी है।
ऐसे शुरू हुई बिपाशा-करण की प्रेम कहानी
बिपाशा और करण की पहली मुलाकात फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी। जल्द ही वे अच्छे दोस्त बन गये और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 2016 में उनकी शादी हुई। शादी के 6 साल बाद उनके घर एक नन्हीं परी आई, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा। हाल ही में इस जोड़े को देवी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News