तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मेदिगड्डा बैराज के बारे में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
रविवार देर रात जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक श्री रेड्डी ने यहां अपने आवास पर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान नई सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में हुए खर्च के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने करने के भी निर्देश दिये हैं।
बैठक में अन्य राज्यों के साथ जल विवादों पर कृष्णा ट्रिब्यूनल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले तर्कों पर विचार-विमर्श के साथ ही संभावित मुद्दों को सुलझाने के उपायों पर चर्चा की गयी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यासंगी मौसम के दौरान पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा पानी की उपलब्धता और संबंधित मामलों पर कई सुझाव दिए। उन्होंने अंतरराज्यीय जल विवादों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया।
समीक्षा बैठक में सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, ईएनसी (मुख्य अभियंता) मुरलीधर और अन्य सिंचाई अधिकारी मौजूद रहे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News