प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वस्थ प्रदान करे।”
सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News