भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई भी फैसला पार्टी की विधायक दल की बैठक के बाद किया जाएगा।
जोशी ने कहा कि विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हैं और बैठक तय होते ही जयपुर आ जायेंगे।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद आगे प्रक्रिया पूरी होगी।”
राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए थे। भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिला था लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News