बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता एवं दरभंगा के प्रथम उप महापौर मो. एहसान उल हक के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
श्री कुमार ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा कि मो. हक पार्टी से जुड़े हुये थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News