भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक्शन फिल्म डंस में काम करते नजर आयेंगे।
स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही फिल्म डंस का निर्देशन धीरज ठाकुर कर रहे हैं।धीरज ठाकुर ने कहा कि आजकल भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड बदल चुका है और यहां के दर्शक अच्छी कहानी के साथ अच्छे ट्रीटमेंट को बखूबी पसंद कर रहे हैं।
पारिवारिक कहानी के साथ साथ बेहतरीन गीत संगीत तो सबलोग बना ही रहे हैं लेकिन इन सबके साथ मे यदि खेसारी लाल यादव का एक्शन भी लोगों को देखने को मिल जाये इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है !यही सोंचकर हम लोग एक बेहतरीन सिनेमा की बुनियाद रख चुके हैं। कहानी पर काम हो चुका है, फ़िल्म की तैयारी जोर शोर से जारी है जिससे शूटिंग के समय मे एक एक डिटेलिंग के साथ बेहतरीन फिल्मांकन हो सके।
खेसारी लाल यादव का कहना है कि धीरज ठाकुर सुलझे हुए निर्देशक है और अब उनके साथ एक्शन प्रधान फ़िल्म करने में शुरूआत से ही मज़ा आ रहा है। निर्माता सुधीर सिंह के साथ काम करने के बारे में खेसारी लाल यादव ने कहा कि सुधीर जी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक सुलझे हुए निर्माता हैं ,इसके पहले भी वह एक सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं और अब हमलोग एकसाथ जुड़े हैं तो साथ में काम करने में मजा आएगा।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News