बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पार्श्वगायक अरिजीत सिंह की तारीफ की और कहा कि उनकी आवाज मनमोहक है।
अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी पर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान एक प्रतिभागी से एक गाना सांवरे की पहचान करने से जुड़ा सवाल पूछा गया। दिए गए विकल्प में सोनू निगम, उदित नारायण, अरिजीत सिंह और जावेद अली का नाम शामिल था।
सही उत्तर अरिजीत सिंह है। अमिताभ बच्चन ने कहा, सांवरे गाना फिल्म फैंटम से लिया गया था।अरिजीत सिंह एक अद्भुत सिंगर हैं। उनकी आवाज मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News