निवेश कंपनी जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने सोमवार को राहुल रॉय चौधरी को निजी संपत्ति सेवा खंड और गोपीनाथ नटराजन को पोर्टफोलियो एवं प्रबंधित परिसंपत्ति खंड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि दोनों खंडों के नए सीईओ संपत्ति प्रबंधन और पोर्टफोलियो प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे और अमीर ग्राहकों के पोर्टफोलियो के निर्माण एवं संवर्द्धन में सहयोग करेंगे।
जियोजीत के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक सी जे जॉर्ज ने कहा कि दोनों सीईओ अपने अनुभव के दम पर कामकाज को मजबूती देंगे।
चौधरी इसके पहले इक्विरस वेल्थ के प्रबंध निदेशक थे जबकि नटराजन ब्रिटिश कंपनी ब्रिजवीव में निदेशक (एशियाई बाजार) थे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News