केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बीमार बताए जा रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने जीतन राम मांझी के इस मांग का समर्थन किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं हैं। बल्कि वह पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जीतन राम मांझी की चिंता जायज है। हमें भी इसकी चिंता है, इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए। लोग भी तो जानें कि उन्हें क्या हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी ने आज ट्वीट कर कहा है कि पिछले दस दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है। नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए, जिससे पता चले कि उनकी स्थिति कैसी है।
इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में जदयू की स्थिति को लेकर भी सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में नीतीश कुमार जी की लोकप्रियता इतनी अधिक रही कि उनकी पार्टी जदयू के सभी उम्मीदवार को उतना भी वोट नहीं आया, जितना नोटा को मिला। सबकी जमानत जब्त हो गई है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News