प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पंचायत कार्यालय सभागार में अयोजित जिला पंचायत की तैमासिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बैठक में 2024-25 की जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) तैयार करने, 44.5 करोड़ के बजट से क्षेत्र पंचायतों के सशक्तिकरण, सदस्यों की अन्य राज्यों में एक्पोजर विजिट, हाट बाजारों की सफाई, जिला पंचायत की भूमिं का चिन्हिकरण कर उसके सदुपयोग की कार्ययोजना तैयार करने को लेकर चर्चा हुई।
शनिवार को आयोजित जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एएमए को निर्देश दिये कि जिला पंचायत सदस्यों की अन्य राज्यों की पंचायतों के भ्रमण के लिए प्लान तैयार करें। उन्होने एएमए जिला पंचायत को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रांतर्गत आने वाली जिला पंचायत की भूमि को चिन्हित करते हुए उस पर पार्किंग, दुकान, बारात घर जैसी परिसम्पत्तियों के निर्माण प्रस्ताव तैयार करें। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार निरंतर पंचायतों की आय बढाने व उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने जनपद में परिवार रजिस्ट्री की ऑनलाईन निकासी अब तक प्रारम्भ नहीं किये जाने सम्बन्धी विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद की शिकायत पर आईटीडीए को पत्र लिखे जाने की भी बात कही। बैठक में जिला पंचायत के सभी आय के स्रोतों की त्रैमासिक रूप से समीक्षा किये जाने को लेकर भी सहमति बनी। सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सोलर लाईट की संख्या में ईजाफा करते हुए प्रत्येक सदस्य को कम से कम 10 सोलर लाईट उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर केबिनेट मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे अधिक से अधिक सोलर लाईट जिला पंचायत को उपलब्ध करांए ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगो समस्याओं को कम किया जा सके।
इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत कार्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन-प्रतिनिधियों की शिकायतों का निस्तारण सम्बंधी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के शुभारम्भ से पूर्व जन-प्रतिनिधियों ने सिलक्यारा सुरंग से मजदूरों को निकालने के लिए केन्द्र सरकार के सक्रिय सहयोग हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए धन्यावाद प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने जन-प्रतिनिधियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने निर्देश दिये है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी कार्यालय में आने वाले आमजन के साथ अच्छा बर्ताव करें। प्रभारी मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को निर्देश दिये कि जन-प्रतिनिधियों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायतों का प्राथमिकता के आधर पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकांश लोनिवि, सिंचाई, विद्युत व वन विभाग की शिकायतें छायी रही।
बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत राजेन्द्र सिंह, सीडीओ प्रतीक जैन, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अमित सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ईबीसी छिम्वाल सहित जिला पंचायत के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News