टाटा स्टील ने अक्षय खुल्लर को कंपनी का उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट) नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।
टाटा स्टील ने पीयूष गुप्ता को कंपनी के समूह की रणनीतिक खरीद व आपूर्ति श्रृंखला ‘टीक्यूएम’ का फिर से उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक के लिए कंपनी की उत्तराधिकार योजना के संदर्भ में अक्षय खुल्लर को एक दिसंबर 2023 से इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के उपाध्यक्ष (नामित) के तौर पर और एक फरवरी 2024 से इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।”
टाटा स्टील के अनुसार, पीयूष गुप्ता अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन (टीक्यूएम) कार्य का नेतृत्व करेंगे। गुप्ता वर्तमान में समूह के रणनीतिक खरीद व आपूर्ति श्रृंखला के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
गुप्ता को एक फरवरी 2024 से टीक्यूएम (समूह रणनीतिक खरीद व आपूर्ति श्रृंखला) के उपाध्यक्ष के रूप में फिर से नामित किया जाएगा।
टाटा स्टील ने कंपनी के टीक्यूएम के उपाध्यक्ष अवनीश गुप्ता की सेवानिवृत्त होने की भी घोषणा की।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News