बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं।अभिनेता फिल्म में ऐसा किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसमें पहले कभी उनको नहीं देखा गया हैं। इसमें उनकी भिड़ंत रणबीर कपूर से होगी।अब बॉबी के किरदार से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है।खबर है कि एनिमल में बॉबी एक भी शब्द नहीं बोलते नजर आएंगे।
अभिनेता का किरदार मूक व्यक्ति का होगा। वह बिना बोले ही अपना किरदार निभाएंगे।रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल में बॉबी का किरदार खौफनाक होगा। इसकी झलक हमें टीजर में देखने को मिल चुकी है।भारतीय सिनेमा में अब तक साइको और पागल किस्म के कई खूंखास विलन को देखा गया है। हालांकि, अब पहली बार बॉलीवुड में बॉबी एक मूक विलन का किरदार निभाएंगे। एनिमल का ट्रेलर 23 नवंबर जारी किया गया और यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा है, जिन्होंने पहले अर्जुन रेड्डी जैसी हिट दक्षिण भारतीय फिल्म दी और फिर इसका हिंदी रीमेक कबीर सिंह बनाकर वह बॉलीवुड में भी रातों-रात मशहूर हो गए।एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म एनिमल टी-सीरीज के बैनर तले बनी है। हैं।100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की घोषणा 2020 में हुई थी।यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। इसी दिन विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी आ रही है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News