टी-सीरीज के मालिक और फिल्म निर्माता भूषण कुमार की छोटी बहन और अभिनेत्री खुशाली कुमार पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म स्टारफिश को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में मिलिंद सोमन, एहान भट और तुषार खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने स्टारफिश का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसकी कहानी बीना नायक की चर्चित किताब स्टारफिश पिकल पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अखिलेश जायसवाल के कंधों पर है।
ट्रेलर में खुशाली तारा के किरदार फिल्म का मुख्य केंद्र बिंदु नजर आ रही हैं, जिससे ये साफ कहा जा सकता की इस फिल्म की पूरी कहानी उनके इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि स्टारफिश के इस ट्रेलर से भी प्रेरित होता है कि इस फिल्म में समंदर के पानी के नीचे की रहस्यम दुनिया के पहलूओं को भी दिखाया जाएगा। सस्पेंस और ड्रामा स्टारफिश के ट्रेलर में दिखाई दे रहा है। जिसे देखने को बाद यकीनन स्टारफिश के लिए फैंस का उत्साह बढऩे वाला है।
कुल मिलाकार कहा जाए तो स्टारफिश का ये ट्रेलर काफी रोमांचक है। किताब स्टारफिश पिकल एक कुशल गोताखोर तारा सलगांवकर की जिंदगी के इर्द-गिर्द है। तारा अपने आसपास के सभी लोगों के लिए एक रहस्य है। फिल्म में खुशाली तारा का किरदार अदा करेंगी, जिसका एक बुरा अतीत है। स्टारफिश 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। टिकट खिड़की पर इस फिल्म का सीधा सामना सलमान खान की फिल्म फर्रे से होगा। इस फिल्म के जरिए सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News