मेरठ में (मेडा) मेरठ विकास प्राधिकरण ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी को सील करने के आदेश आज बुधवार को जारी कर दिए हैं। मीट प्लांट का नक्शा पावरलूम के नाम पर है। ऐसे में शमन करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मैसर्स अल साकिब एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भूखंड संख्या ई हापुड़ रोड कोऑपरेटिव हैंडलूम एस्टेट मेरठ पर इंटीग्रेटेड मीट प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन किया जा रहा है। फैक्टरी का जो नक्शा दाखिल किया गया है वह प्रपोज्ड फैक्टरी शेड पर मदन मोहन टेक्सटाइल लिमिटेड एट हापुड़ रोड ऑन प्लॉट नंबर ए एट कोऑपरेटिव हैंडलूम इंडस्ट्री एस्टेट मेरठ के नाम से है। जो कि वर्तमान में क्रियाशील मीट प्रोसेसिंग प्लांट के सापेक्ष प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं।
ऐसे में प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन को नियम विरुद्ध संचालित मीट फैक्टरी के संपूर्ण परिसर को सील करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि 15 दिन के भीतर नक्शा सबमिट किया जाए। ऐसा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई कर सुनिश्चित किया जाए।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News