भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का छठ गीत गोदी में ललनवा रिलीज हो गया है। गोदी में ललनवा गीत के माध्यम से कल्लू ने एक ब्याही मां की पीड़ा को हरने के लिए छठ पर्व के महत्व को बताया है। कल्लू का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ है।
वहीं, छठ गीत गोदी में ललनवा को लेकर कल्लू ने कहा कि यह गीत बेहद भावनात्मक और छठ मां की महिमा को दर्शाने वाला है। इस गीत से कोई भी दिल से जुड़ जाएगा। यह गाना मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मेरे भी दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि छठ गीत गोदी में ललनवा को गाते वक्त कई बार मेरा गला रूंध गया। छठी मां की भक्ति में इतनी शक्ति है कि वे सबों का दुख हरती हैं। कल से ये पर्व शुरू हो रहा है, लेकिन इस पर्व में संगीत का बेहद महत्व होता है। इसलिए हमने लोगों के मनोरंजन और उनको छठ पूजा के महत्व को समझाने के लिए इस गाने को लेकर आए हैं। उम्मीद है सबों को यह पसंद आएगी।
छठ गीत गोदी में ललनवा के म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह हैं। संगीतकर प्रियांशु सिंह और लेखक प्रिंस प्रियदर्शी हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। संपादक दीपक पंडित हैं। डांस मास्टर विशाल गुप्ता हैं। संकल्पना अरबिन्द मिश्रा हैं। निर्माता आशु बाबा हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News