उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पवई विधानसभा में आमसभा कार्यक्रम में पहुंचे। आम सभा के दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद लोधी के समर्थन में जनता को संबोधित किया उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश का विकास करेगी कांग्रेस की कभी यह सोच नहीं रही है कि वह लोगों का विकास करें, लेकिन मोदी जी के शासन में आने के बाद सबका साथ सबका विकास के साथ आगे काम हो रहा है उन्होंने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी तो सिर्फ मुसलमान का ही विकास हुआ है।
हालांकी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाली 17 तारीख को मध्य प्रदेश का भविष्य तय होगा और जिस तरह से लोगों का मन दिख रहा है वह भाजपा की तरफ दिख रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन के बाद आईआईटी कॉलेज एम्स तथा तमाम तरह की सुविधाएं लोगों को मिली है साथ में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब त्योहारों का सीजन कांग्रेस के समय आता था तो शहरों में कर्फ्यू लग जाता था लेकिन आज मोदी की सरकार से सब लोग खुशी-खुशी त्योहार एक दूसरे से मिलजुल कर मना रहे हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News