उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा को भावपूर्ण नमन किया है।
श्री धनखड़ ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि धरती आबा के नाम से प्रसिद्ध, हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संवाहक, भगवान बिरसा मुंडा पर देश को गर्व है।
उनकी जन्म जयंती पर हमें अपनी आदिवासी संस्कृति को संजोते हुए उनके समावेशी विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए।
श्री धनखड़ ने कहा, ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर मैं देश के महान सपूत, अमर क्रांतिकारी, भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं।’ इससे पूर्व श्री धनखड़ ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News