भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म डीएफओ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म डीएफओ में यश कुमार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो फिल्म के फर्स्ट लुक में भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के निर्माता वेणुगोपाल के ठक्कर, अमित गुप्ता और अखिलेश सिंह हैं। फिल्म के लेखक -निर्देशक अजय सिंह है और सह निर्माता विक्की यादव है।
वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर यश कुमार ने कहा कि डीएफओ एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है। इसके लिए मैंने खूब तैयारी भी की थी। फिल्म की कहानी दर्शकों को रोमांच की ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। मैं खुद को लकी मानता हूं कि मुझे ऐसी स्क्रिप्ट के साथ काम करने का मौका मिला है। यह फिल्म अपने बिहार की माटी की है और इससे बिहार के लोग कनेक्ट कर पाएंगे। फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है जो दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करेगी, लेकिन अभी उसे पर से पर्दा हटाना उचित नहीं होगा।
लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि फिल्म डीएफओ हर किसी को देखना चाहिए। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में ऐसी फिल्में एक ट्रेंड सेट करती हैं। मुझे भरोसा है कि हमारे दर्शकों को हमारी फिल्म पसंद आएगी और वह इसे खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे। कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और प्रोवाइड प्रोडक्शन की फिल्म डीएफओ के संगीतकार साजन मिश्रा हैं। फिल्म के गीतकार शेखर मधुर और धर्म हिंदुस्तानी हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News