प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चितरंजन दास को रविवार को उनकी जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में याद किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और लोकसभा एव राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने देशबंधु चितरंजन दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्टजनों को लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित देशबंधु चित्तरंजन दास के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 12 सितंबर 1958 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में देशबंधु चित्तरंजन दास के चित्र का अनावरण किया था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News