पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अभिजीत विनायक बनर्जी की मां प्रोफेसर निर्मला बनर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
सुश्री बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा, “प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर निर्मला बनर्जी और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अभिजीत विनायक बनर्जी की मां के निधन पर गहरा दुख हुआ। उनका आज कोलकाता में निधन हो गया। मैंने कल अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी।”
सुश्री बनर्जी ने कहा, ‘ लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली प्रोफेसर निर्मला कोलकाता के सेंटर फॉर स्टडीज इन सोशल साइंसेज में अर्थशास्त्र की पूर्व प्रोफेसर थीं।’
मुख्यमंत्री ने कहा, “उनका विवाह प्रेसीडेंसी कॉलेज के प्रख्यात अर्थशास्त्री दिवंगत प्रोफेसर दीपक बनर्जी से हुआ था। मैं निर्मला दी को अच्छी तरह से जानती हूं और अब मेरी कई मीठी यादें हैं। उनका निधन हमारे सार्वजनिक जीवन में एक बड़ी क्षति है।”
उन्होंने कहा, “अभिजीत, अनिरुद्ध, एस्थर डुफ्लो सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ निर्मला दी के दोस्तों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News