त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति से यह उनकी पहली मुलाकात है।
पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे इंद्रसेना रेड्डी ने गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि इंद्रसेना रेड्डी ने 26 अक्टूबर को त्रिपुरा के 20वें राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News