भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती पूर्ण और देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व महत्वपूर्ण है।
इसलिए सभी कार्यकर्ता लोकसभा के चुनाव को लेकर पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं और पार्टी के वोटर महा चेतना अभियान के द्वारा ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता बनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने महापौर गणेश केसरवानी से नगर निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा से पार्टी द्वारा आए हुए करणीय कार्यों की जानकारी ली।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से प्रयागराज एयरपोर्ट पर आए और यहां से मध्य प्रदेश के रींवा जिले में आयोजित त्यौंथर विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधन के लिए प्रस्थान किए।
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक पियूष रंजन निषाद, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, नवीन शुक्ला, संजय गुप्ता, अंशुल सिंह परिहार, रामजी शुक्ला, अमित गुप्ता, विवेक जायसवाल आदि रहे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News