दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को लगातार पांचवें दिन बहुत खराब श्रेणी में रही जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर में सापेक्षिक आद्रर्ता सुबह साढ़े आठ बजे 85 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे आनंद विहार, बवाना और रोहिणी में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News