राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (मंगलवार) दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचीं। उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा, लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के प्रतिनिधि, सेना, वायुसेना व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका लेह के तकनीकी हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
आज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखेगी। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को सियाचिन ग्लेशियर जाएंगी।
वहां वो कठिन हालात में देश की सेवा में लगे सैनिकों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाएंगी। वो सेना के शीर्ष अधिकारियों से भी मिलेंगी। राष्ट्रपति लेह जिले के दूरदराज नुब्रा इलाके में स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों से भी भेंट करेंगी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News