पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को देश के एक टीवी चैनल पर दिखाये गये क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और पीसीबी के सीओओ सलमान नासिर की बातचीत वाले व्हाट्सऐप चैट को नकली और मनगढ़ंत करार दिया है।
पीसीबी ने आज इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के एक टीवी चैनल और कुछ पत्रकारों द्वारा किए जा रहे दावे गलत है।
बाबर आजम का लीक व्हाट्सऐप चैट नकली और मनगढ़ंत है। उल्लेखनीय है पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने बाबर आजम का निजी व्हाट्सऐप चैट लीक होने का दावा किया है।
इस दावे के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के सीओओ सलमान नासिर के साथ बातचीत की थी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News