भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता रितेश पांडेय की आने वाली फिल्म भ्रष्टाचार का फर्स्टलुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।
भ्रष्टाचार के फर्स्टलुक पोस्टर में रितेश पाण्डेय स्कूटी पर बैठे हैं, और उनके चेहरे पर तनाव साफ साफ देखा जा रहा है, वहीं बैकग्राउंड में काफी भींड़ और आगजनी की तस्वीरें दिखाई दे रही है।
फिल्म भ्रष्टाचार की शूटिंग आगामी 23 नवम्बर से उत्तरप्रदेश के देव नगरी बनारस में की जाने वाली है। यशस्वी फ़िल्म क्रिएशन एवं यशस्वी इंफ्राहाइट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही फिल्म भ्रष्टाचार के निर्माता संजय गुप्ता हैं। वहीं निर्देशक एच एस पवन हैं।
फ़िल्म के गीत सन्तोष पूरी एवं आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं ,जिन्हें संगीत से सन्तोष पूरी व अजय वर्मा ने सजाया है।लक्की विश्वकर्मा कोरियोग्राफर हैं। इस फिल्म में रितेश पांडेय,संजय पाण्डेय विनीत विशाल, अयाज़ खान, कुणाल सिंह, सुभाष यादव, कुंवर सुधीर सिंह, अजय पाठक, मनोज कुमार मिश्रा एवं शान चतुर्वेदी नज़र आने वाले हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News