अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड विश्व कप के बाद भारत में होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे। पैतीस वर्ष के वेड का अंतरराष्ट्रीय कैरियर एक साल पहले लगभग खत्म हो गया था और लग रहा था कि पिछले साल का टी20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट है। अब हालांकि उन्हें 15 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाया गया है। इस साल आरोन फिंच के संन्यास के बाद से आस्ट्रेलिया के पास टी20 टीम का कोई स्थायी कप्तान नहीं है। मिचेल मार्श और वेड अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी निभाते आये हैं।
आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने एक बयान में कहा, ‘‘मैथ्यू पहले भी टीम का कप्तान रह चुका है। इस श्रृंखला के लिये उसे फिर कमान सौंपी गई है।” उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में मिचेल मार्श की तरह यह एक और मौका है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हम अपनी नेतृत्व क्षमता और गहराई का विकास करें।” विश्व कप के बाद वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्श और कैमरन ग्रीन स्वदेश लौट आयेंगे लेकिन डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड टी20श्रृंखला के लिये रूकेंगे। श्रृंखला का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा।
आस्ट्रेलिया टी20 टीम :
मैथ्यू वेड (कप्तान), जैसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबोट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News