पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकणे का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ढाकणे (86) एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और निमोनिया का इलाज करा रहे थे।
उन्होंने बृहस्पतिवार रात अंतिम सांस ली।
सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को अहमदनगर जिले की पाथर्डी तहसील के पागोरी पिंपलगांव में होगा,जो उनका पैतृक गांव है।
चंद्र शेखर के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में ढाकणे ऊर्जा राज्यमंत्री थे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में भी मंत्री पद संभाला था, जिसमें उनके पास लोक निर्माण और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय थे।
जनता दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष रह चुके ढाकणे, विपक्ष के नेता और सदन के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News