अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। अभाविप का अधिवेशन डीडीए मैदान निरंकारी सरोवर के पास बुराड़ी नई दिल्ली में सात दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक होगा।
अधिवेशन के कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन आज सम्पूर्ण वैदिक विधि विधान से किया गया।
इस अधिवेशन में देशभर से अभाविप के 15 हजार के करीब प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अधिवेशन के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह वी. मुकुंदा उपस्थित रहेंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अधिवेशन में पदाधिकारियों का चुनाव होता है और प्रस्ताव भी पास होते हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय अधिवेशन में जिन बिंदुओं पर चर्चा होनी है, उसके लिए देशभर से सुझाव मांगे गए हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के सभी प्रान्तों के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व होगा। कार्यक्रम में एक लघु भारत का सुंदर स्वरूप देखने को मिलेगा। अधिवेशन के निमित्त तैयारियां शुरू हो गई हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News