Wednesday , 5 August 2026
  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

Business SandeshBusiness Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News

  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • भारत
  • व्यापार
  • दुनिया
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • Business Sandesh English
  • ePaper
Home»भारत»अमित शाह बीज सहकारी संस्था बीबीएसएसएल के लोगो, वेबसाइट की करेंगे शुरुआत

अमित शाह बीज सहकारी संस्था बीबीएसएसएल के लोगो, वेबसाइट की करेंगे शुरुआत

Business Sandesh October 27, 2023 भारत, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह कुछ समय पहले गठित भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) के प्रतीक चिह्न (लोगो) एवं वेबसाइट की बृहस्पतिवार को शुरुआत करेंगे।

एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, शाह ‘सहकारी क्षेत्र के माध्यम से उन्नत एवं पारंपरिक बीजों के उत्पादन’ पर आयोजित एक संगोष्ठी में बीबीएसएसएल के सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे।

इस संगोष्ठी में बीबीएसएसएल के उद्देश्यों, प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियों (पैक्स) के माध्यम से बीज उत्पादन के महत्व और फसलों की उत्पादकता एवं पोषण में बीजों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा छोटे एवं सीमांत किसानों के उत्थान में सहकारी समितियों की भूमिका पर भी गौर किया जाएगा।

बीबीएसएसएल सहकारी क्षेत्र के माध्यम से बीजों के प्रसंस्करण और विपणन के साथ उन्नत एवं पारंपरिक बीजों के अनुसंधान और उत्पादन के लिए एक प्रमुख संगठन के रूप में कार्य करेगा।

यह देशभर में सहकारी समितियों को बीज के उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण और पैकेजिंग के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने, लॉजिस्टिक सहयोग देने, गुणवत्ता में सुधार और उत्पादित बीजों के अपेक्षित प्रमाणीकरण और विपणन में सहायता देगा।

बीबीएसएसएल सहकारी समितियों को विभिन्न फसलों और किस्मों के पारंपरिक बीजों के संवर्द्धन और संरक्षण में भी सहायता करेगा।

इस संगोष्ठी में लगभग 2,000 प्रतिभागियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

– एजेंसी

Previous ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा न बनने पर सारा खान ने जताया अफसोस
Next 27 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफार्म मास्क टीवी पर स्ट्रीम होगी एलबीडब्ल्यू

Related Articles

5G पर जियो की पकड़ और मजबूत, 28.5 करोड़ तक पहुंचा True5G ग्राहक आधार

3 weeks ago

वित्त वर्ष 2027 से रिलायंस की कमाई में दिखने लगेगा न्यू एनर्जी कारोबार का असर

June 22, 2026

बाइक रेंटल सेवाओं पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

June 13, 2026

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Business Sandesh Group. All rights reserved.