महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुंगंतीवार ने रविवार को विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत और जापान के बीच दोस्ती मजबूत होगी।
जापान के कोबे में भारत और जापान के बीच कला एवं खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित ‘इंडिया मेला’ के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए श्री मुंगंतीवार कहा कि भारत और जापान के बीच सौहार्द और दोस्ती को मजबूत करेंगे और साथ मिलकर प्रगति की नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत ने जापान के साथ हमेशा मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से दोनों देशों के बीच प्रेम संबंध रहे हैं। बौद्ध धर्म ‘युद्ध नको, बुद्ध हवा’ यानी ‘जियो और जीने दो’ के संदेश के साथ भारत से जापान पहुंचा है और जापान ने लगातार इस विचार को उस देश के हर घर तक पहुंचाने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा, “यह वह देश है, जिसने भारत की आजादी से पहले देश के लिए लड़ने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का समर्थन किया था। टोक्यो में सुभाष चंद्र बोस का मंदिर इसका प्रमाण है।”
-एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News