राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जन्मों-जन्मों के एक दूजे के हो चुके हैं. बीते दिन 24 सितंबर को कपल ने उदयपुर में बड़े धूमधाम से शादी रचाई. ऐसे में हर तरफ राघव और परिणीति की शादी की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है.
सेलेब्स दे रहे हैं बधाईयां
वहीं कपल अब इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस नए जोड़े को शादी की बधाईयां दे रहे हैं.
इस पोस्ट पर सबसे पहला कमेंट परिणीति की बड़ी बहन ग्लोबल एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा का आया है. उन्होंने लिखा कि ‘मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है.’ वहीं अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा सहित कई सारे सेलेब्स ने कपल को शादी की बधाईयां दे रहे हैं. वहीं साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इस खूबसूरत जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी हैं.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी दी ढेर सारी बधाईयां दी
बॉलीवुड के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी नए नवेले जोड़े को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने ट्वविटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यूं ही हंसते-मुस्कुराते रहो. हर हाल में खुशहाल रहो. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की ढेरों मुबारकबाद.’
इस दिन होगी रिसेप्शन पार्टी
बता दें कि शादी के बाद अब परिणीति और राघव दिल्ली के लिए आज 25 सितंबर को उदयपुर से रवाना होंगे. दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा रिसेप्शन पार्टी देंगे. दिल्ली के रिसेप्शन में राजनितिक जगत से जुड़े कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, तो वहीं मुंबई वाली पार्टी मे बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा.
यह भी पढे –
पीरियड्स आने से पहले शरीर देने लगता है ये संकेत, क्या आपके साथ भी होता है कुछ ऐसा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News