एक्ट्रेस फलक नाज को पिछली बार बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था. शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था. फलक नाज का दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा संग काफी क्लोज बॉन्ड था. हालांकि, तुनिषा की डेथ के बाद फलक की फैमिली ने काफी मुश्किलें झेलीं. फलक के भाई शीजान पर तुनिषा की मां ने कई संगीन आरोप लगाए थे. इसके बाद शीजान तुनिषा डेथ केस में 70 दिन जेल में रहे फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं. अब फलक ने बताया कि तुनिषा की डेथ के बाद उनकी कैसी हालत हो गई थी.
तुनिषा की डेथ के बाद हो गई ऐसी हालत
फलक ने कहा, ‘तुनिषा की डेथ के बाद मेरी फैमिली और मैंने जो भी झेला है वो बहुत मुश्किल दौर था. मेरे लिए कैमरा फेस करना और कोई भी कैरेक्टर प्ले करना बहुत मुश्किल था. तुनिषा की डेथ के बाद मेरी लाइफ में ऐसा फेज आया था जब मैं डायलॉग्स, लाइन्स नहीं बोल पा रही थी. ऑडिशन्स नहीं दे पा रही थी. मेरा कॉन्फिडेंस बिल्कुल खत्म हो चुका था. बिग बॉस मेरे लिए बिल्कुल ठीक प्लेटफॉर्म था औ सही समय पर मुझे मिला. मैं लोगों को अपना रियल साइड दिखाना चाहती थी.’
आगे उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसा माहौल चाहती थी, जहां मैं कैमरे से घिरी हूं लेकिन मुझे एक्ट ना करना पड़े. और बिल्कुल वैसा ही हुआ. बिग बॉस ने मुझे मेरा कॉन्फिडेंस वापस लाने में मदद की और अब मैं एक्टिंग और रोल्स प्ले करना मिस कर रही हूं.’
बता दें कि बिग बॉस में फलक की एक्टर अविनाश सचदेव के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी.
यह भी पढे –
क्या आपको भी अपने शरीर पर दिखते हैं नीले निशान? हलके में मत लीजिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News